वारिसगंजः शिक्षण संस्थान में हुआ सम्मान समारोह
May 23, 2026
वारिसगंज/अमेठी। धरमगदपुर कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए प्रबंधक सुरेश चंद्र ने कहा जो संस्था के प्रति ईमानदारी से कार्य करे उसको सम्मान मिलना से चाहिए इसी क्रम में प्रधानाचार्य प्रदीप यादव ने कहा कि सम्मान मिलने कार्य के प्रति व्यक्ति का उत्साह बढ़ता है कुछ कर गुजरने की लालसा बढ़ जाती है आगे बात रखते हुए कक्षा 10 के बच्चों को बोर्ड परीक्षा की अग्रिम शुभकामना प्रेषित किया।आज बाल बिहारी शिक्षण संस्थान पिछले सत्र में जिस किसी अध्यापक या अध्यापिका ने सबसे अधिक विद्यालय में उपस्थिति दर्ज की है उनको सम्मानित किया गयाप्रथम स्थान पर श्रद्धा श्री वास्तव द्वितीय स्थान पर प्रियंका सिंह,तृतीय स्थान पर रुचि सिंह को सम्मानित किया गया ।उपस्थित बच्चों ने करतल ध्वनि के साथ अपने अध्यापक को सम्मानित किया। इस मौके पर सुखराज यादव,आर पी मौर्य, संजीत शाहू, रोशनी,सहित बविता,साक्षी,प्रिया,आस्था,खुशबू मोनिका, शिवांशी मनीषा, ऋषभ,लेकुश आकाश,आदि बच्चे उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अशांत ने किया।

