Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजारः गैंगस्टर अभियुक्त तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार


शुकुलबाजार/अमेठी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना बाजारशुक्ल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा  के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रामहेत पुत्र स्वर्गीय जगरूप निवासी पूरे गुमान मजरे दक्खिन गांव का है, जिसकी उम्र लगभग 47 वर्ष बताई गई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट तथा पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना बाजारशुक्ल में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विवेक वर्मा, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश चन्द्र, कांस्टेबल जंगबहादुर यादव एवं कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |