Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः आरोपी के खिलाफ मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ। जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र में एक  रंजिशन मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी को लेकर सांगीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के पूरे पण्डित भोजपुर निवासी सुनील सरोज पुत्र रामजस ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती पन्द्रह मई को रात्रि लगभग नौ बजे विपक्षी उसके दरवाजे पर चढ़ आये। विपक्षी गांव के सूरज सरोज पुत्र कृष्ण लाल ने गालीगलौज शुरू की। मना करने पर आरोपी ने पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी ने जानलेवा धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सूरज सरोज के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |