Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: विवाहिता को झांसा दे चेन ले उड़े टप्पेबाज


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के बाराबीरवा में शुक्रवार सुबह कोचिंग जा रही विवाहिता को दो टप्पेबाजों ने अपना निशाना बना झांसे में लेकर गले में पहनी हुई सोने की चेन उतरवा लिए और रुमाल में कंकड़ थमा फरार हो गए। जिसकी शिकायत पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से की है।कृष्णा नगर के बल्दी खेड़ा में किराए पर रहने वाली वर्षा रानी त्रिवेदी पत्नी ऋषभ त्रिवेदी के अनुसार वह बाराबीरवा में स्थित एक कोचिंग सेंटर से यूपीटेक परीक्षा की तैयारी कर रही है।रोज की तरह शुक्रवार को वह सुबह 9रू30 बजे अपने कोचिंग सेंटर के पास पहुंची थी तभी दो युवक जिनके उम्र करीब 25 -30 वर्ष रहा उनका रास्ता रोक लिया और उनमें से एक युवक अपना पिट्ठू बैग उन्हें थमाते हुए गले में पहनी हुई चेन अच्छी लगने की बात कह दो बार उनके गले से चेन उतरवाए और रुमाल में चेन डाल उन्हें हाथों में थमा चलते बने थोड़ी दूर बढ़ने पर उन्होंने रुमाल खोल देखा तो उसमें कंकड़ के बजाए पत्थर के टुकड़े रखे हुए थे जिसकी सूचना पीड़िता ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |