Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, महापौर एवं नगर आयुक्त को ज्ञापन कृ भारतीय पर्वतीय महासभा की पहल


लखनऊ । भारतीय पर्वतीय महासभा द्वारा जनहित एवं प्रवासी उत्तराखंड समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। महासभा ने उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के साथ-साथ जिलाधिकारी लखनऊ, महापौर लखनऊ एवं नगर आयुक्त लखनऊ को भी पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।

महासभा के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक श्री पान सिंह भंडारी जी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में उत्तर लखनऊ के रहीमनगर चैराहा से सीमैप (केंद्रीय औषधीय एवं असंगध पौधा संस्थान) खुर्रम नगर चैराहा मार्ग के चैड़ीकरण एवं यातायात सुधार की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है। महासभा ने बताया कि यह मार्ग कुर्सी रोड, पंतनगर, विकास नगर, इंद्रप्रस्थ नगर, इंदिरानगर, टेढ़ी पुलिया सहित घनी आबादी वाले क्षेत्रों को जोड़ता है, जहां प्रतिदिन भारी यातायात दबाव, जाम एवं अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या बनी रहती है।

ज्ञापन में कहा गया है कि बढ़ती जनसंख्या एवं व्यावसायिक गतिविधियों के कारण आम नागरिकों, विद्यार्थियों, एम्बुलेंस सेवाओं एवं दैनिक यात्रियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महासभा ने मार्ग के शीघ्र चैड़ीकरण, प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन, अतिक्रमण हटाने, डिवाइडर निर्माण, छायादार वृक्षारोपण एवं निःशुल्क पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की मांग की है, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम एवं सुरक्षित बन सके।

इसके साथ ही महासभा ने लखनऊ में निवासरत प्रवासी उत्तराखंड समाज के लिए “उत्तराखंड सांस्कृतिक, सामाजिक एवं सामुदायिक केंद्र” की स्थापना की मांग भी प्रमुखता से उठाई है, ताकि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लोकभाषा एवं सामाजिक पहचान को संरक्षित एवं संवर्धित किया जा सके।

इसी क्रम में गाजियाबाद स्थित “उत्तराखंड (उत्तरांचल) भवन”, नंदग्राम के शीघ्र संचालन को लेकर भी महासभा द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। महासभा का कहना है कि यह भवन उत्तराखंड समाज की सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसके संचालन हेतु शासन एवं प्रशासन स्तर पर ठोस एवं सकारात्मक पहल आवश्यक है।

इस संबंध में दिनांक 04 मई 2026 को लखनऊ में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से विस्तृत चर्चा की गई थी, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड भवन के शीघ्र संचालन का आश्वासन दिया गया। इसके पश्चात दिनांक 11 मई 2026 को नगर आयुक्त गाजियाबाद को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया गया, जिस पर नगर आयुक्त द्वारा भी शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

महासभा ने बताया कि गाजियाबाद में निवासरत उत्तराखंड समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 16 मई 2026 को प्रातः 9रू00 बजे “उत्तराखंड (उत्तरांचल) भवन”, नंदग्राम में आयोजित की जाएगी, जिसमें भवन संचालन एवं आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

भारतीय पर्वतीय महासभा ने विश्वास व्यक्त किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन जनहित एवं सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |