Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: हिस्ट्रीशीटर वांछित आतंकवादी गिरफ्तार


संग्रामपुर/अमेठी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर सफलता हासिल की। थानाध्यक्ष का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। मंगलवार को जनपद के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के धीरज शुक्ला उर्फ आंतकवादी पुत्र लाल बहादुर शुक्ला निवासी पूरे शुक्लन बेलखरी को रात्रि चेकिंग दौरान संग्रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार करके एडीजे कोर्ट ने 04 जिला न्यायालय फतेहपुर को सौंपा थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि धीरज शुक्ला उर्फ आतंकवादी पर थाना संग्रामपुर  14 गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज है वहीं एक मामले में कोतवाली अमेठी में दर्ज है। आरोपी आंतकवादी पर जनपद फतेहपुर के असोधर थाना मे 2019 मे धारा 307 के तहत न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया जिसकी तलाश बीती रात चेकिंग के दौरान संग्रामपुर पुलिस द्वारा इसे पकड़ा गया और माननीय न्यायालय फतेहपुर को सौंपा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |