Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: गैस एजेंसी मालिक की मनमानी, उपभोक्ताओं की हैरानी


जगदीशपुर/अमेठी। सरकार जहां एक तरफ गैस एजेंसियों पर व्याप्त भ्रष्टाचार रोकने के लिए आला अफसरों को आए दिन कडे फरमान जारी करती रहती है तो वहीं एजेंसी मालिक की मनमानी के चलते केंद्र पर भ्रष्टाचार का बोलबाला कायम है जिसके चलते उपभोक्ता परेशान हैं। विकास खंड के अंतर्गत जाफरगंज स्थित महालक्ष्मी भारत गैस एजेंसी जहाँ सिलेंडर के लिए उपभोक्ता भोर समय से ही लाइनों में लग कर इंतजार करते रहते हैं भीड जमा हो जाने पर कर्मचारी अंदर से गेट बंद कर लेते हैं गैस सिलेंडर के लिए लाइन मे खडे लोग कई घंटों तक इंतजार करते रहते हैं अंतोगत्वा गिने चुने अपने चहेतों को सिलेंडर देने के बाद शेष उपभोक्ताओ को यह कहकर लौटा दिया जाता है कि सिलेंडर खत्म हो गए कल आना भुक्तभोगियों की माने तो सिलेंडर की तौल ना होने के चलते  गैस कम रहती है बताते चलें कि यदि उपभोक्ता गैस संबंधी जानकारी के लिए फोन करते हैं तो फोन नहीं उठाते और एजेंसी पर जाकर पूंछने पर उपस्थित कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब ना देकर टालमटोल करते रहते हैं तथा मालिक का नंबर देकर जानकारी करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड लेते हैं मजे की बात तो यह है कि जब उपभोक्ता एजेंसी मालिक को फोन लगाते हैं तो उनका भी फोन नहीं उठता ऐसी स्थिती मे उपभोक्ता आए दिन परेशान होकर एजेंसी के चक्कर काटते रहते हैं।इस संबंध मे एसडीएम मुसाफिरखाना ने बताया कि एजेंसी की जांच के उपरांत यदि कमियाँ पाई गई तो दोषियों के विरुद्ध कडी कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |