जामो: उप जिलाधिकारी के एडीएम बनने पर बधाई देने का सिलसिला जारी
May 23, 2026
जामो/अमेठी की तेजतर्रार एसडीएम प्रीति तिवारी बनीं एडीएम, जिले में खुशी की लहर जनपद में अपनी ईमानदार कार्यशैली, सख्त प्रशासनिक पकड़ और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पहचान बनाने वाली गौरीगंज की उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) पद पर पदोन्नत किए जाने की खबर से जिले में खुशी का माहौल है। प्रशासनिक हलकों से लेकर आम जनता तक लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।एसडीएम गौरीगंज के रूप में कार्य करते हुए प्रीति तिवारी ने कानून व्यवस्था, राजस्व मामलों और जनसुनवाई में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कई संवेदनशील मामलों का निष्पक्ष निस्तारण कर प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत किया। आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और मौके पर पहुंचकर समाधान कराना उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रही। न्यायालय में जब कुर्सी पर बैठ जाती है तो लगभग सभी मामले खत्म हो जाते हैं तब उठती है चाहे फाइलों की संख्या 100 या 150 या 200 क्यों ना हो गजब की कार्यशैली गजब की मेहनत गजब की ईमानदार था उनकी इस कार्य प्रणाली पर एक नमस्कार तो उनको बनता ही है अगर कभी-कभी उठ भी गई तो 10 20 मिनट में फिर से बैठ जाती है अनगिनत मामलों का निस्तारण करने वाली प्रीति तिवारी के एडीएम बनने पर उनको बधाई देने का सिलसिला क्षेत्र में जारी है। उनके कार्यकाल में अतिक्रमण हटाओ अभियान, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और तहसील स्तर की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कई प्रभावी कदम उठाए गए। सादगी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वे कर्मचारियों व जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहीं।। एडीएम पद पर पदोन्नति को उनकी मेहनत और प्रशासनिक दक्षता का सम्मान माना जा रहा है। जिले के लोगों ने उम्मीद जताई है कि नई जिम्मेदारी में भी वे इसी तरह निष्पक्ष और प्रभावी प्रशासन देंगी।

