गुरसहायगंज/ समधन कन्नौज। भीषण गर्मी को देखते हुये समधन नगर पंचायत ने भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत देने के लिए दो स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय और प्याऊ केंद्र स्थापित किए हैं। ये केंद्र मुख्य सड़क पर ठाकुर द्वारा के पास और दारा सराय में लगाए गए हैं।
इन प्रतीक्षालयों में राहगीरों के लिए निःशुल्क ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले दो दिनों से सुबह से शाम तक सैकड़ों लोग यहां ठंडा पानी पीकर गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं।
नगर पंचायत का यह कदम बढ़ती गर्मी और लू से बचाव के लिए उठाया गया है। इसका उद्देश्य सड़क से गुजरने वाले लोगों को भीषण तापमान में थोड़ी देर रुककर पानी पीने और आराम करने की सुविधा प्रदान करना है।

