Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: दोनों डिप्टी सीएम ने बंगाल पर जीत पर भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया, महानगर अध्यक्ष ने जलायें पटाखे


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सोमवार को जश्न मनाया गया। वहीं पार्टी प्रदेश कार्यालय में ढोल नगाड़ों पर कार्यकर्ता और नेताओं ने डांस किया और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई कार्यकर्ताओं को गले मिलकर मिठाई खिलाकर पटाखे भी दगायें। वहीं लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने ढोल-नगाड़े पर नाचते हुए भाजपा का झंडा लहराते हुए कार्यकर्ताओं में खुशी मनाई और अपने हाथों से पटाखे जलाए, उन्होंने अनार जलाकर खुशी मनाई। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास है। जन-जन का यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री जी के श्नए भारत-विकसित भारतश् के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति प्रदान करेगा। सीएम ने पार्टी के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को बधाई दी। वहीं सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- स्वामी विवेकानंद का सनातन संकल्प, सुभाष चंद्र बोस और रबींद्रनाथ टैगोर का आशीर्वाद जीत गया है। पश्चिम बंगाल में भगवा लहरा गया है। यह विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का बड़ा कदम है। वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- भाजपा का सुशासन जीत गया। ममता दीदी का भय हार गया। अखिलेश यादव जो तुतुहरी लेकर रोजाना घूमते थे, उन्हें अब ढूंढ़ा जाना चाहिए।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के ऐतिहासिक परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पीएम मोदी के प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म श्एक्सश् पर पोस्ट करते हुए कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और लोक-कल्याणकारी नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास है, जो आज विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ है। पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनना इसी अगाध विश्वास का सुफल है। जन-जन का यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री जी के श्नए भारत-विकसित भारतश् के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति प्रदान करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |