Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः अधिशासी अभियंता पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप! मध्यांचल मुख्यालय पहुंची शिकायत, एमडी ने दिए जांच के आदेश


लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अमौसी जोन स्थित रेड एंड असेसमेंट क्षेत्र में तैनात अधिशासी अभियंता अमरेश कुमार शुक्ला पर एक कर्मचारी के साथ अभद्रता एवं मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद विभागीय गलियारों में हड़कंप मच गया है और मामला मध्यांचल मुख्यालय तक पहुंच गया है।

पीड़ित कर्मचारी द्वारा प्रबंध निदेशक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ दिन पूर्व उसे कार्यालय के रिकॉर्ड के रखरखाव की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने संबंधी पत्र दिया गया था। कर्मचारी ने इस कार्य को अपनी जिम्मेदारी से बाहर बताते हुए असमर्थता जताई थी तथा कहा था कि वह पूर्व की भांति कार्यालय के अन्य समस्त कार्य करता रहेगा।

आरोप है कि बुधवार को इसी बात को लेकर अधिशासी अभियंता अमरेश कुमार शुक्ला नाराज हो गए। उन्होंने कर्मचारी को अपने कक्ष में बुलाया और कथित रूप से धक्का देकर अपमानित किया। विरोध करने पर कर्मचारी को थप्पड़ मारने का भी आरोप लगाया गया है।

प्रकरण को लेकर दिए गए शिकायती पत्र में प्रत्यक्षदर्शी के रूप में विपिन पांडे एवं तनु यादव के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं, जिससे मामला और गंभीर माना जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्यांचल की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने पूरे प्रकरण की जांच कराने के आदेश दिए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

घटना के बाद कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि अधिकारियों द्वारा इस प्रकार का व्यवहार किया जाएगा तो कार्यालयों का माहौल प्रभावित होगा और कर्मचारियों का मनोबल टूटेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |