Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठी: औषधि विक्रेता संघ की बैठक, 20 मई को दवा दुकानें रहेंगी बंद


अमेठी। औषधि विक्रेता संघ की आवश्यक बैठक बुधवार को हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में दवा व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा आहूत भारत बंद के समर्थन में अमेठी नगर की समस्त औषधि दुकानें 20 मई 2026 को बंद रहेंगी। व्यापारियों ने कहा कि बंद को सफल बनाने के लिए सभी मेडिकल स्टोर संचालकों से सहयोग की अपील की जाएगी।

इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि 15 मई 2026 को अमेठी नगर के दवा व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा। प्रतिनिधिमंडल बंद के संबंध में प्रशासन को अवगत कराएगा। बैठक के दौरान अमेठी नगर के एक दवा व्यवसायी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। राय उपस्थित अजय अग्रहरि, अशोक कुमार, विपिन तिवारी, अमेठी तहसील रहे मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |