Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढ़: खरीफ फसलो के बीजो के अनुदान पर वितरण हेतु ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थियो का हुआ चयन


प्रतापगढ़। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग की संचालित समस्त योजनाओं के अन्तर्गत खरीफ-2026 की समस्त फसलो हेतु दिनांक 18.05.2026 से दिनांक 24.05.2026 के मध्य जनपद के जिन कृषको द्वारा कृषि विभाग के पोर्टल दर्शन 1.0 पर ऑनलाइन बुकिंग की गयी उनमें से जिन विकास खण्डो में लक्ष्य से अधिक बुकिंग हुई उनमें से लाभार्थियो का चयन ई-लाटरी के माध्यम से उ0प्र0 शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में कृषि भवन प्रतापगढ़ के सभागार कक्ष में जनपद स्तर पर गठित समिति की उपस्थिति में ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थी चयन की कार्यवाही सम्पन्न की गयी। कार्यवाही में समिति के समस्त सदस्य एवं कृषक उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी में जनपद के समस्त विकास खण्डो में ढैचा एवं दलहनी फसल हेतु ई-लाटरी के माध्यम चयन की कार्यवाही पूर्ण की गयी। चयनित कृषको को उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव द्वारा बधाई दी गयी और उनसे अनुरोध किया गया कि अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर जाकर चयनित फसल का बीज प्राप्त कर समय से बुबाई करना सुनिश्चित करे। चयनित कृषको के पंजीकृत मोबाइल नम्बर मैसेज के माध्यम से चयन की सूचना प्रेषित कर दी गयी है। इसके अतिरक्त जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया समस्त विकास खण्डो में बीज की आपूर्ति कर दी गयी है। इसके अतिरिक्त चयनित किसान बीज भण्डार पर अपना आधार कार्ड, खतौनी भी ले कर जाये, जिससे उनकी फार्मर रजिस्ट्री न होने की दशा में उनकी फार्मर रजिस्ट्री भी तैयार करा दी जाय। उप कृषि निदेशक द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि समस्त बीजो के लिए पुनःः दिनांक 27 मई से बुकिंग प्रारम्भ होगी, इच्छुक किसान भाई बुकिंग कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |