Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पत्नी से विवाद के बाद पांचवीं मंजिल के छज्जे पर फंस गया युवक, लोगों ने देखा तो मच गया हंगामा


महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पत्नी से विवाद करने के बाद पति मकान की पांचवीं मंजिल के छज्जे पर फंस गया। जब लोगों ने उसे छज्जे पर लटका देखा तो इलाके में हंगामा मच गया। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने छत के ऊपर से नायलॉन की रस्सी नुमा सीढ़ी नीचे भेज कर शख्स को उपर खींचा।

नागपुर के रामदासपेठ में एक घटना की वजह से कुछ क्षणों के लिए अफरा-तफरी मच गई। एक व्यक्ति ने देखा की अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर एक खिड़की के छज्जे पर युवक लटका हुआ था। युवक ने हाथ में छोटी सी वायर पकड़ रखी थी। उसके शरीर का संतुलन पूरी तरह से बिगड़ चुका था। अगर युवक नीचे गिरता तो बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती थी। यह दृश्य देखने के बाद राह चलते एक व्यक्ति ने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को बचाने का ऑपरेशन शुरू हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर के वाड़ी निवासी आकाश तिवारी का अपनी पत्नी से गत कुछ माह से विवाद चल रहा था। रविवार को आकाश नशे की हालत में सीधे ससुराल पहुंचा। वहां उसका पत्नी से विवाद हुआ। इसके साथ दी आरोप-प्रत्यारोप और गुस्से के कारण माहौल काफी ज्यादा तनावपूर्ण हो गया था, उसके बाद आकाश वहां से भाग गया। अकाश नशे और भ्रमित अवस्था में रामदासपेठ स्थित अशीष अपार्टमेंट में घुस गया और इमारत की छत पर पहुंच गया। नशे की हालत में वह पाइप के सहारे नीचे उतरने की कोशिश करने लगा, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह खिड़की के बाहर संकरे छज्जे में फंस गया।

फायर ब्रिगेड और पुलिस के टीम ने मौके पर पहुंच कर सूझ-बुझ का परिचय दिया और नायलॉन की सीढी उसके पास पहुंचाई और रस्सी से बांधकर उसे ऊपर खींच लिया। युवक के छत पर पहुंचने के बाद नीचे खड़े लोगों ने राहत की सांस ली। पूरे रेस्क्यू के दौरान युवक को रस्सी के सहारे बोतल में पीने के लिए पानी भरकर भी भेजा गया। जैसे ही ऑपरेशन पूरा हुआ तो दमकल विभाग की टीम और पुलिस की टीम ने राहत की सांस ली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |