बीसलपुर। घर के सामने हो रही मारपीट में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। दबंगों ने युवक के साथ मारपीट कर तमंचे की बट से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव ढकिया महक निवासी लेखराज पुत्र बाबूराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के सरकारी स्कूल के पास ओमपाल, छोटू, मानसिंह और एक अज्ञात व्यक्ति किसी के साथ मारपीट कर रहे थे। शोर-शराबा सुनकर वह बीच-बचाव करने पहुंचा।
आरोप है कि इसी दौरान मानसिंह के हाथ में मौजूद तमंचे की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर ओमपाल पुत्र शंकरलाल निवासी ढकिया महक, छोटू, मानसिंह पुत्र राजेंद्र निवासी सिमरा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

