Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर: विधायक शिव अरोरा बोले खुले मे कुरबानी नहीं की जायेगी बर्दाश्त! विधायक की दो टुक हिन्दुओ की भावनाओं को नहीं होने दिया आहत


रुद्रपुर। बकरा ईद से पूर्व रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठन व भाजपा कार्यकताओं के  संग त्रिशूल चैक स्थित एसएसपी आवास जहाँ उन्होंने कप्तान अजय गणपति से की मुलाकात।

विधायक ने मुलाकात के दौरान कहाँ अगले दो दिन मे रुद्रपुर क्षेत्र मे बकरा ईद का त्यौहार है जिसको लेकर उन्होंने एसएसपी को लिखित ज्ञापन के माध्यम से कहाँ बकरा ईद त्यौहार के नाम पर खुले मे कुरबानी, सार्वजनिक स्थल पर कुरानी कर हिन्दुओ के भावनाओं को आहत करना किसी सूरत मे बर्दास्त नहीं किया जायेगा, त्यौहार रजिस्ट्रेशन मे दर्ज कुरबानी के निर्धारित जगह पर कानून व नियम का पालन के साथ कुरबानी हो उनके अवशेष सार्वजनिक व खुले मे फेके ना जाये, और पिछले सालो मे देखने आया है की सुभाष कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, खेड़ा पहाड़गंज, भूतबंगला जैसे क्षेत्रों मे त्यौहार के नाम पर खुले मे कुरबानी करने व बिना नियम पालन के ऐसी घटना सुनने मे आती रही है। ऐसी घटना वर्तमान समय मे नं हो साथ हीं बकरा ईद वाले दिन डायल 112 भी पूर्ण रूप से एक्टिव रहें जैसे हीं ऐसी कोई घटना की सूचना दी जाती है। तो उस पर तत्काल कार्यवाही की जाये।

वही विधायक शिव अरोरा की  बात सुनने के बाद एसएसपी ने कहाँ पुलिस द्वारा जगह जगह पीस कमेटी की थाने मे बैठक की जा रही है सभी को बकरा ईद त्यौहार कानून नियम का पालन करते हुऐ मनाने की अपील की गई है और अगर किसी को कही समस्या नजर आती है तो धर्य संयम  से काम ले और घटना से पुलिस को अवगत करवाए।

वही विधायक शिव अरोरा ने कहाँ बकरा ईद त्यौहार की आड़ मे किसी को हिन्दुओ की धार्मिक भावनाओं को आहत करने नहीं दिया जायेगा और ऐसी घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी यह उन्होंने बहुत स्पष्ट रूप से कहाँ है पहले क्या होता रहा है सबने देखा है लेकिन हम खुले मे कुरबानी सार्वजनिक रूप से कुरबानी या खुले मे अवशेष फेके जाने जैसी घटना किसी सूरत मे बर्दाश्त नहीं होगा। त्यौहार की आड़ मे सौहार्द बिगाड़ाना यह रुद्रपुर मे बिल्कुल नहीं चलेगा।

विधायक बोले वह इसको लेकर लागत स्वयं भी नजर बनाये हुऐ है,ऐसी कोई घटना आती है तो त्यौहार के दिन पुलिस तो सक्रिय रहेगी और नियम का उलंघन करने वालों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।

विधायक शिव अरोरा के होते हिन्दुओ की भावना आहत हो ऐसे उनके होते रुद्रपुर मे सम्भव नहीं है त्यौहार सभी के होते है और उनको मनाना चाहिए मगर त्यौहार के नाम पर ऐसी घटना का कोई स्थान नहीं है।

इस दौरान गो रक्षा दल जिला महामंत्री राधे सनातनी व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष संदीप राव, पार्षद निमित शर्मा, भाजपा महामंत्री सुनील यादव, राधेश शर्मा, मयंक कक्कड़, राज कोली, सन्नी पासवान, सौरभ राठौर आदि लोग मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |