Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: तेज रफ्तार बैटरी रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग घायल, टूटी कूल्हे की हड्डी, दर्ज केस


आलमबाग। मानक नगर थाना क्षेत्र में बीते दो दिन पूर्व एक तेज रफ्तार बैटरी रिक्शा चालक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग के कूल्हे की हड्डी टूट गई और बैटरी रिक्शा चालक रिक्शा सहित मौके से फरार हो गया। मानक नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर निवासी विदित भंडारी पुत्र विशाल भंडारी ने बताया वह बीते 19 मई की रात करीब 8रू30 बजे  अपने पिता के साथ मानक नगर थाना क्षेत्र स्थित  रामनगर लेखराज क्लीनिक से दवा लेने गए थे। आरोप है कि दवा लेकर लौटते समय पूरन नगर ढाल के पास अवध चैराहे की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे  बैटरी रिक्शा ने उनके पिता को जोरदार टक्कर मार चालक रिक्शा समेत मौके से फरार हो गया। जिसके पश्चात उसने एम्बुलेंस की मदद से पिता को इलाज के लिये नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ जांच के बाद डाक्टरों ने पिता के कूल्हे की हड्डी टूटने की पुष्टि कर उपचार शुरू कर दिया है। जिसके पश्चात उसने आरोपी बैटरी रिक्शा चालक के खिलाफ स्थानीय मानक नगर थाने मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर गुरुवार को केस दर्ज कर आरोपित बैटरी रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |