लखनऊ। भारत के राष्ट्रपति, गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में श्भारत की जनगणना-2027श् के प्रथम चरण श्मकान सूचीकरण एवं मकानों की नम्बरिंगश् का शुक्रवार को नगर निगम सीमान्तर्गत समस्त 8 जोन एवं 110 वार्डों में विधिवत शुभारम्भ किया गया।
अपर नगर आयुक्त, अभिनव रंजन श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त वृहद राष्ट्रीय कार्य के सफल सम्पादन हेतु नगर निगम द्वारा 6270 प्रगणकों एवं 1049 सुपरवाइजरों की तैनाती की गयी है। समस्त कार्मिकों को जनगणना कार्य निदेशालय, उ०प्र० द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप गहन प्रशिक्षण प्रदान कर क्षेत्र में प्रतिनियुक्त किया गया है।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह एवं विनय कुमार राय द्वारा स्वयं अति-विशिष्ट व्यक्तियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के आवासों पर उपस्थित होकर मकान सूचीकरण का कार्य सम्पादित किया गया। उक्त अधिकारियों द्वारा नागरिकों को जनगणना के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए सही एवं तथ्यात्मक सूचनाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे जनसामान्य में इस महाअभियान के प्रति व्यापक जागरूकता परिलक्षित हुई।
प्रथम दिवस में समस्त जोनों के प्रगणकों द्वारा अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में भ्रमण कर भवन का उपयोग, भवन की प्रकृति, परिवार में सामान्य रूप से निवास करने वाले व्यक्तियों की संख्या आदि से सम्बन्धित विवरण संकलित करने का कार्य प्रारम्भ किया गया। इस दौरान नागरिकों द्वारा भी प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
नगर आयुक्त गौरव कुमार द्वारा लखनऊ की समस्त जनता से अपील की गयी है कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले प्रगणक को अपना बहुमूल्य समय एवं सही सूचनाएं उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ष्शुद्ध आँकड़े, सशक्त भारतष् के ध्येय के साथ लखनऊ नगर निगम इस कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु कृतसंकल्पित है।

