सुल्तानपुर। शनिवार दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पंजाब से अंसम जा रहे ट्रैक्टर-ट्रेलर का अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक और उसके साथी क्लीनर बाल-बाल बच गए। दोनों को केवल मामूली खरोंचें आई हैं।
यह दुर्घटना हलियापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पैकेज-03 पर किलोमीटर संख्या 80.200 के पास दोपहर करीब 12रू50 बजे हुई। च्ठ65 ठब् 1765 नंबर का ट्रैक्टर ट्रेलर ट्रैक्टर लदा हुआ पंजाब से असम के गुवाहाटी की ओर जा रहा था।हादसे का कारण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। तेज रफ्तार के कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर सीधे डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया।तत्पर रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस महज 5 मिनट के अंदर दोपहर 1रू02 बजे मौके पर पहुंच गई। टीम ने तुरंत चालक कन्हैया (पुत्र मुन्नू लाल, निवासी ददिया, थाना टटिया, जिला फर्रुखाबाद) और उनके साथी सौरव (पुत्र दुर्ग नारायण) को ट्रेलर से बाहर निकाला।दोनों घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (ब्भ्ब्) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार और पट्टी करने के बाद उनकी हालत पूरी तरह स्थिर बताई जा रही है।
यूपीडा की सेफ्टी टीम के एएसओ राम चंद्र वर्मा सहित पूरी टीम ने त्वरित कार्यवाही दिखाई। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।
यह हादसा एक बार फिर एक्सप्रेस-वे पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालकों में नींद और थकान के मुद्दे को उजागर करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए ड्राइवरों को पर्याप्त आराम और ब्रेक की व्यवस्था करनी चाहिए।
