Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

किशमिश का पानी पीने से क्या होता है, इन लोगों के लिए है अमृत समान


सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स को बहुत फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर लोग मेवा को सूखा, भूनकर या दूध और पानी में भिगोकर खाते हैं। किशमिश ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे पानी में भिगोकर खाने से इसके पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं। अगर आप किशमिश के भरपूर फायदे लेना चाहते हैं तो रात में किशमिश को पानी में भिगो दें और सुबह किशमिश का पानी और भीगी हुई किशमिश खा लें। किशमिश को पानी से साथ खाने से इसके पोषक तत्व शरीर में अच्छी तरह से और भरपूर मात्रा में अवशोषित होते हैं। आइये जानते हैं किशमिश का पानी पीने से क्या होता है, किन लोगों को किशमिश का पानी जरूर पीना चाहिए और इसके फायदे क्या हैं?

किशमिश में फाइबर होता है और पानी में इसके पोषक तत्व आ जाते हैं। अगर आप किशमिश खाते हैं और उसके साथ पानी भी पीते हैं तो इससे पाचन तंत्र में सुधार आता है। इससे गैस, अपच और कब्ज की समस्या दूर होती है। किशमिश का पानी पीने से लिवर में जमा गंदगी साफ होती है। इससे चेहरे और बालों पर चमक आने लगती है। जो लोग मोटापा कम करना चाहते हैं वो किशमिश को पानी से साथ चबाकर खा लें। इससे कम कैलोरी मिलती हैं और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किशमिश का पानी अच्छा माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्युनिटी बूस्ट करते हैं और रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे ओवरऑल हेल्थ में सुधार आने लगेगा।
किन लोगों को पीना चाहिए किशमिश का पानी

खून की कमी वालों को- जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है। जिनका हीमोग्लोबिन कम है उन्हें किशमिश और उसका पानी जरूर पीना चाहिए। किशमिश में प्राकृतिक रूप से आयरन होता है। नियमित रूप से कुछ दिन तक किशमिश का पानी पीने से हीमोग्लोबिन में सुधार आएगा और शरीर में होने वाली कमजोरी भी दूर होगी।

पेट के रोगियों को- जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्या रहती है उन्हें किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए। सुबह खाली पेट किशमिश शरीर को फाइबर देती है। किशमिश खाने से कब्ज में आराम मिलता है और पेट साफ होता है। किशमिश का पानी पेट को ठंडा रखता है। इसके शरीर में उचित हाइड्रेशन बना रहता है।
किशमिश का पानी कैसे तैयार करें?

आपको इसके लिए कुछ खास मेहनत करने की जरूरत नहीं है सिर्फ 10-15 किशमिश को पहले साफ पानी से धो लें। अब एक कप में पानी भरें और उसमें धुली हुई किशमिश डालकर पूरी रात के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर खाली पेट किशमिश का पानी पी लें और भीगी हुई किशमिश को चबाकर खा लें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |