Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: इंटर लाकिंग निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग, जिम्मेदार बेखबर


जगदीशपुर/अमेठी। सरकार द्वारा जहाँ मानक के अनुसार कार्य कराने के लिए आए दिन आला अफसरों को कडे निर्देश जारी करती रहती है तो वहीँ जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते ग्राम प्रधान द्वारा कराये जा रहे इंटर लाकिंग कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग कर मानक की धज्जियाँ उडाई जा रही हैं। विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरे गंगा मजरे देवकली में ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा इंटर लाकिंग कार्य जिसमे पीली ईंट व घटिया मसाले का प्रयोग कर गुणवत्ता को ताक पर रखकर निर्माण कार्य जारी है ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियो से मामले की जांच कराकर मानक के अनुसार कार्य कराने की मांग किया है। इस संबंध मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शिकायती पत्र आने के बाद जांच करवा लिया जायेगा अब सवाल इस बात का है कि दबंग प्रधान के खिलाफ कौन ग्रामीण हिम्मत जुटा सकेगा कि शिकायत करके अपनी जान की जहमत उठाएगा यदि यही आलम चलता रहा तो कमीशन खोरी का खेल फल फूल कर भ्रष्टचार अपना रिकॉर्ड तोड़ता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |