Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपित गिरफ्तार


मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा पुरस्कार घोषितध्इनामियाँध्गो-तस्करी व अवैध मादक पदार्थोंध्असलहों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गये हैं। 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर-नितेश सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर-मुनेन्द्र पाल सिंह नेतृत्व में थाना पड़री पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। को थाना पड़री पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत बीएनएस के अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त एक मोटरसाइकिल से ग्राम गौराराज की तरफ जा रहे है । उक्त सूचना पर थाना पड़री पुलिस टीम द्वारा बौड़री पहाड़ी के पास पीछा करते हुए घेराबन्दी किया तो पुलिस से स्वयं को घिरता देखकर गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे परन्तु थाना पड़री पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी सीमित फायरिंग की गयी,जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी है उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अभियुक्त अजय बिंद पुत्र राम कुमार निवासी सुखनई थाना मड़िहान मीरजापुर बताया जिसकी जमा-तलाशी ली गयी तो उसको कब्जे सें मुठभेड़ की घटना में प्रयुक्त 01 अदद कट्टा मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर तथा एक गमछा बरामद हुआ जिसे उसके द्वारा हत्या की घटना में प्रयुक्त किया जाना बताया गया । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना पड़री पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा मौके से बरामद मोटरसाइकिल को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |