Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: अबैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार


कन्नौज । जनपद कन्नौज एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली गुरसहायगंज पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय अवैध शराव गैंग के 02 सदस्य गिरफ्तार जिनके कब्जे से 142 पेटी (लगभग 1704 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराव कीमत करीब 07 लाख रूपये एवं आईशर केंटर गाड़ी बरामद ।

पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध/अपराधियों एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नगर कुलवीर सिंह के नेत्रत्व में नि0 त्रदीप सिंह प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस मय टीम, प्र0नि0 अजय कुमार अवस्थी थाना गुरसहायगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 25.05.2026 समय 05.30 बजे समधन फ्लाइओवर के पास जीटी रोड़ पर मुखविर खास की सूचना पर अभि0गण जगदीश कुमार पुत्र स्व0 इकबाल सिंह निवासी ग्राम भांवर थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा तथा  अभि0 विजय पुत्र सहदेव निवासी ग्राम व थाना फरमाना जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से आईशर केंटर गाड़ी नं0 यूपी17एटी3522 में 142 पेटी अवैध अंग्रेजी शराव (ठस्न्म् ैज्त्व्ज्ञम् ॅप्ैज्ञल्) बरामद किया गया । उपरोक्त अभि0गण के विरूद्ध मु0अ0सं0 233/26 धारा 60/63/72 आवकारी अधि0 थाना कोतवाली गुरसहायगंज पर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।   

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |