मऊ। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही निरंतर वृद्धि को लेकर कांग्रेस नेत्री पूजा राय ने केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने बढ़ती महंगाई के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे आम जनता के साथ अन्याय करार दिया।
पूजा राय ने तंज कसते हुए कहा कि बंगाल चुनाव के परिणाम आते ही भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई का श्रिटर्न गिफ्टश् देना शुरू कर दिया है। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। नेत्री ने कहा कि तेल की कीमतों में इजाफा होने से न केवल परिवहन महंगा होता है, बल्कि इसका सीधा असर खाद्य वस्तुओं और आम आदमी की रसोई पर पड़ता है।
उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव के बीच देश में लगातार दाम बढ़ाना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। पूजा राय ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कीमतों पर लगाम नहीं लगाई, तो मध्यम और गरीब वर्ग का जीवन पूरी तरह दूभर हो जाएगा।

