Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था ध्वस्त, उपभोक्ता बेहाल


अमेठी। जनपद अमेठी में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। सिलेंडर प्राप्त करने के लिए ग्रामीण उपभोक्ताओं में मारामारी की स्थिति बनी हुई है। उपभोक्ता एजेंसी का चक्कर लगाने को मजबूर हैं, जबकि अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। न तो पर्याप्त टेंट की व्यवस्था है और न ही पेयजल की सुविधा, जिससे लोग चिलचिलाती धूप में घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। बुधवार को रामलीला मैदान स्थित मानस भवन में गैस लेने के लिए सैकड़ों उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं। उपभोक्ता प्रदीप पांडे ने बताया कि वे एक दिन पहले से ही लाइन में लगे थे, लेकिन टोकन न मिलने के कारण उन्हें वापस जाना पड़ा। आज सुबह 6 बजे से फिर लाइन में खड़े हैं, लेकिन 11 बजे तक काउंटर नहीं खुला। इसी प्रकार हाथकीला निवासी राम नरेश प्रजापति, राकेश कुमार मौर्य, रुबीना बानो और मोहम्मद इस्लाम सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि वितरण व्यवस्था में भारी अनियमितता है। उनका आरोप है कि कुछ लोग अंदर जाकर पहले ही पर्ची कटवा लेते हैं, जबकि वे दो-दो दिन से लाइन में लगे होने के बावजूद अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि मौके पर न तो पुलिस प्रशासन की कोई व्यवस्था है और न ही छाया या पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। लोग तेज धूप में खड़े रहने को विवश हैं। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन से मांग की कि पेयजल व टेंट की व्यवस्था की जाए तथा गैस वितरण पुलिस निगरानी में कराया जाए, ताकि किसी प्रकार की धांधली न हो सके। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अमेठी ने कहा कि यदि गैस वितरण में अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |