प्रतापगढः हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह सम्पन्न! मैं आलोचना की खबरों को विशेष ध्यान देता हूं इससे हमारा मार्गदर्शन होता है- डीएम
May 30, 2026
प्रतापगढ़। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के तत्वाधान मे संगोष्ठी का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार प्रतापगढ़ मे जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की मुख्य अतिथि मे सम्पन्न हुई स संगोष्ठी का संचालन वरिष्ठ पत्रकार हरीलाल विश्वकर्मा द्वारा किया गया। संगोष्ठी का शुभारम्भ जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया संगोष्ठी में बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा की निर्भीक पत्रकारिता की आवश्यकता है पत्रकारिता में खबर वास्तविक होनी चाहिए तथा उसका शीर्षक ऐसा होना चाहिए जो लोगों को खबर पढ़ने के लिए बाध्य करे जिलाधिकारी ने कहा की प् मैं आलोचना की खबरों को विशेष ध्यान देता हूं इससे हमारा मार्गदर्शन होता है कि हमें कहां पर अधिक ध्यान देने की अधिक आवश्यकता है तथा संस्मरण भी सुनाये। अन्य वक्ताओं ने अपने उदबोधन मे हिंदी पत्रकारिता के संबंध में विस्तृत व्यख्यान दिए तथा समाज हित में खबर लगाने हेतु आह्वान किये संगोष्ठी मे प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के अध्यक्ष पंकज दुबे ने कहा की हिंदी पत्रकारिता हेतु हम पत्रकारों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है साथ ही साथ अपने सम्बोधन में पत्रकारों की एकता एवं स्वतन्त्रता बनाये रखने पर विशेष जोर दिया इस अवसर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ पत्रकार शिव शंकर तिवारी ष्सोहगौराष्, डॉ. सूर्य भान गुप्ता, मोहम्मद इश्तियाक को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में मुख्य रूप से जगत बहादुर सिंह, मोहम्मद शरीफ खां, मोहम्मद इश्तियाक, दीपेंद्र तिवारी, आशिफ सिद्दीकी, मनोज तिवारी, जयसिंह बहादुर सिंह, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्रा आशु, विजय शंकर दुबे, मुकेश दुबे, राजकुमार मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह फौजी, डॉ. जे. एन. बरनवाल, मोहम्मद सईद, राकेश मिश्रा, नवीन श्रीवास्तव, राजेश शर्मा मंजीत गौतम देवेंद्र नारायण मिश्रा, शिवशंकर तिवारी सोहगौरा, पंकज द्विवेदी, शैलेन्द्र सिंह, अंशुमान सिंह, प्रदीप मिश्रा, राजकिशोर त्रिपाठी एडवोकेट, आदित्य मिश्रा ( अवध की दुनिया ), शुजातउल्ला एडवोकेट, अजय यादव, रईस अहमद, संजय सिंह, बीरु सिंह, शिवमणि तिवारी, आशीष गौतम, शैलेश मिश्रा, हरिलाल विश्वकर्मा अपने अपने विचार व्यक्त किये तथा तमाम लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही।
.jpg)