Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुरः युवक ने आरी से अपनी गर्दन काटकर किया आत्महत्या का प्रयास ,बुरी तरह घायल


सादात/गाजीपुर । सादात के बापू डिग्री कालेज के पास  शनिवार को नगर के वार्ड चार निवासी  रोहित ठठेरा उर्फ बंटी 28 नामक युवक ने लकड़ी काटने वाली आरी से अपने गले की गर्दन काटकर आत्महत्या करने की कोशिश में बुरी तरह से घायल हो गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अपने गाड़ी में लादकर सीएचसी पहुंचाया जहां गंभीर अवस्था  देखते हुए चिकित्सकों ने उसे  टा्मा सेंटर वाराणसी भेज दिया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक ने आखिर ऐसा क्यों किया यह ज्ञात नहीं हो पाया है। 

जानकारी अनुसार नगर के स्व दीना ठठेरा के पांच पुत्रों में सबसे छोटा जो  घर पर ही बर्तन व हार्डवेयर की दुकान चलाता है। वह बापू डिग्री कालेज के पास स्थित एक पम्पिगसेट के पास पहुंच कर आरी से अपना गला रेत लिया। कुछ लोगों की सूचना मिलते ही पुलिस व स्वजन मौके पर पहुंचे तथा उसे सीएचसी ले गये।  सूचना पर सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी व थानाध्यक्ष पन्ने लाल  यादव पहुंचे तथा जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ने स्वयं इस घटना को अंजाम दिया है। बताया कि ठीक होने के बाद उससे पूछताछ की जायेगी। युवक की शादी नहीं हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |