बीसलपुर। जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दबंगों ने घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर हमला कर दिया।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव छोटी महदखास निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके ससुर छोटेलाल ने गांव निवासी बुलाकी राम की बहन से 15 बीघा जमीन खरीदी थी। आरोप है कि बुलाकी राम स्वयं वह जमीन खरीदना चाहता था, जिसके चलते वह रंजिश मानने लगा।
पीड़ित के अनुसार, इसी रंजिश में बुलाकी राम, हीरालाल, विजय और पूजा घर के सामने पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर परिवार के लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.jpg)