Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पूरी तरह निःशुल्क, पैसे मांगने वालों की करें शिकायत! पीएम आवास योजना में किसी प्रकार का शुल्क नहीं, ठगी करने वालों पर होगी कार्रवाई


प्रतापगढ़। अपर उप जिलाधिकारीध्परियोजना अधिकारी डूडा सीमा भारती ने गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)-2.0 को लेकर आमजन को सतर्क किया है। उन्होने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं पूरी तरह निःशुल्क योजना है। योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं है। उन्होने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति अभिलेख जमा कराने, पात्र कराने अथवा आवास की द्वितीय किस्त निर्गत कराने के नाम पर धन की मांग करता है तो ऐसे लोगों से सावधान रहें और तत्काल इसकी शिकायत संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत प्रतापगढ़ अथवा जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय में लिखित रूप से करें। उन्होने कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या लालच में न आएं और योजना से जुड़ी जानकारी केवल अधिकृत कार्यालयों से ही प्राप्त करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |