प्रतापगढ़। जिले में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य निधि मद की धनराशि से सरकारी संगठनोंध्स्वैच्छिक संस्थाओंध्दिव्यांगजनों को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु विभिन्न श्रेणी क्रमशः दिव्यांगजन द्वारा बनाये गये चित्रों, हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने लिये प्रर्दशनी एवं कार्यशालाओं हेतु वित्तीय सहायता, दिव्यांगजन जिनका खेलध्ललित कलाध्संगीतध्नृत्यध्फिल्मध्थियेटरध्साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रर्दशन हो, उन्हे राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग किये जाने एवं खेल आयोजन हेतु वित्तीय सहायता, दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन की गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिये बेंच मार्क दिव्यांगता के व्यक्तियों को उच्च सहायता वाले उपकरण क्रय हेतु वित्तीय सहायता, ऐसे दिव्यांगजन जो गम्भीर बीमारियों यथाः- कैसर, थैलीसीमिया, प्लास्टिक एनीमिया, बहुस्केलोरोसिस से ग्रसित हो अथवा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित न हो, को चिकित्सा हेतु वित्तीय सहायता, दिव्यांगजनों की शिक्षा एवं पुनर्वास से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं एवं सम्बद्ध हितधारकों को उन्मुखीकरणध्प्रशिक्षण कार्यक्रम (इन सर्विस प्रोग्राम) हेतु वित्तीय सहायता, दिव्यांगजन हेतु संचालित विशेष विद्यालयों में गणित अथवा विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी अथवा मनोवैज्ञानिक आदि प्रयोगशालाओं की स्थापना हेतु वित्तीय सहायता, दिव्यांगजन हेतु संचालित विशेष विद्यालयों में खेल सुविधाओं का विकास, खेल उपकरण क्रय हेतु वित्तीय सहायता तथा दिव्यांगजनों के पुनर्वास हेतु सम्बन्धित सामाजिक, चिकित्सीय, शैक्षित एवं विधिक आदि विषयों पर राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय कार्यशाला आयोजन हेतु वित्तीय सहायता हेतु आवेदन पत्र मांगे गये है।
इच्छुक संगठनध्संस्थाध्दिव्यांगजन निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण विकास भवन में कक्ष संख्या 25 स्थित दिव्यांगजन कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। राज्य निधि मद अन्तर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु निर्धारित श्रेणीध्पात्रता की शर्ते एवं आवेदन पत्र का प्रारूप किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये दिव्यांगजन कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।

.jpg)