उत्तराखड: लोगो के घरों में घुस रहा है नाले का पानी , कोई सुनवाई नहीं होती
May 25, 2026
उत्तराखड। कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में लोगो के घरों में नाले का पानी घुस रहा है कई बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती । जिसको लेकर आज स्थानीय लोगों ने करणी सेना के कार्यालय में जाकर शुभम सिंह ठाकुर को अपनी परेशानियां बताई । जिसको लेकर शुभम सिंह ठाकुर ने तत्काल रूप से कैंट उपाध्यक्ष की मदत से लोगो के घरों के बाहर स्वयं जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया । व कैंट बोर्ड के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या को पूर्ण रूप से हल करने को कहा । शुभम सिंह ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कैंट विधानसभा क्षेत्र का बहुत बुरा हाल है जिसको लेकर करणी सेना कई बार अपने निजी खर्चे से लोगों की समस्याओं को दूर कर चुकी है शुभम ठाकुर ने लोगो को आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द विकास कार्य पूरा करवायेंगे और सरकार को अवगत कराएँगे कि सिर्फ वोट की राजनीति ना करें धरातल पर कार्य करे ताकि जनता का विश्वास बना रहे । शुभम ठाकुर कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक के प्रत्याशी भी हैं जिसको लेकर जनता का उनपर भरोसा साफ तोर पर दिखाई दे रहा है शुभम ने बताया इस बार विधानसभा चुनाव में युवा वर्ग करणी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होगा । जिसका परिणाम सरकारों को भुगतना पड़ेगा ।

.jpg)