लखनऊ । पुरुषोत्तम मास में सनातनी परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए राजधानी लखनऊ के अयोध्या रोड स्थित दयाल रेजीडेन्सी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ 20 मई को सुबह लगभग 80 महिलाओं ने पीला वस्त्र धारण कर पवित्र कलश यात्रा शुरू किया। जिसमें सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल रहे।
दयाल रेजिडेंसी कॉलोनी में स्थानीय कॉलोनीवासियों के संयुक्त सहयोग से श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है, भगवताचार्य पण्डित शैलेन्द्र शास्त्री जी के मुखारबिंदु से भागवत कथा की रसधारा प्रवाहित हो रही है। कथा का प्रारंभ 20 मई से 26 मई तक होगा, 26 मई को सायं विशाल भंडारे के साथ संपूर्ण होगा। इस कथा में यजमान के रूप में धर्मपाल सिंह अपनी पत्नी सुषमा सिंह के साथ पूरे आयोजन को बेहतर बनाने के लिए भक्ति भाव के साथ उपस्थित रहे। साथ ही न्यायाधीश संजीव कुमार पाण्डेय, गौरव रस्तोगी, आशा श्रीवास्तव, गौरव द्विवेदी, सुषमा सिंह, अलका रानी सिंह, सोनम सोनी, सुशील सिंह, पंकज सिंह, विवेक श्रीवास्तव, पी सी गुप्ता, पी. के. वत्स एवं समस्त कॉलोनीवासियों ने तन, मन एवं धन से सक्रिय सहयोग कर रहे हैं और इस धार्मिक आयोजन को भव्य बना कर सनातन को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं।

