लखनऊ: विवाहिता ने पति सहित ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न, मारपीट का आरोप, केस दर्ज
May 22, 2026
आलमबाग । कोतवाली इलाके मे रहने वाली एक विवाहिता ने पति सहित ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट का आरोप लगाया है। आलमबाग कोतवाली इलाके के श्रमविहार नगर मवैया निवासी श्रद्धा सिंह पत्नी रिंकू सिंह ने बताया उसका विवाह बीते 6 दिसंबर वर्ष 2021 को रायबरेली जनपद के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र स्थित गोझरी चैराहा निवासी रिंकू सिंह के साथ हुआ था। उसने विवाह के दो पुत्रों प्रथमेश सिंह व मान सिंह को जन्म दिया। आरोप है कि पति रिंकू सिंह, सास विशुन देई, ससुर राधे सिंह और ननद प्रियंका सिंह दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ रसोई में ताला लगा रखने लगे और राशन मांगने पर मारपीट करने के साथ माइके से पैसा मांग कर ले आने पर राशन मिलने की बात कह जलाकर मार देने की धमकी देते रहे। पीड़िता का कहना है कि प्रताड़ना के चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई, लेकिन ससुराल पक्ष ने इलाज नहीं कराया। बाद में मायके पक्ष उसे अपने साथ ले आया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ से इलाज के बाद वह घर पहुंची लेकिन वहां भी पति और ससुर उसके मायके पहुंचकर तीन वर्षीय पुत्र को जबरन अपने साथ ले गए। वही पीडिता का आरोप है बीते 25 अगस्त 2025 को पति, ससुर, जेठ अंकुल सिंह, चाचा ससुर जंगबहादुर सिंह तथा बुआ सास बीना सिंह और माधुरी सिंह उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। जिसके चलते उसने स्थानीय आलमबाग कोतवाली मे पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर पति सहित ससुरालियों पर गुरुवार को केस दर्ज किया गयाहै।

.jpg)