आलमबाग । कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे रहने वाले एक खाताधारक से जालसाजों ने बैंक कर्मी बन क्रेडिट कार्ड की इंटरनेशनल सर्विस बंद कराने के नाम पर आलग आलग खाते से कुल 2.30 लाख रूपये ठगी कर हडप लिया। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के बरिगवाँ एलडीए कॉलोनी निवासी रोहित कुमार वर्मा पुत्र स्व० राम जग ने बताया बीते 6 मई को कालर ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए उसके क्रेडिट कार्ड की इंटरनेशनल सर्विस बंद कराने की बात कही।
व्हाट्सएप पर लिंक भेजा। लिंक खोलते ही उसके एसबीआई, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के कार्डों से कुल 2,30,623 रुपये निकल गए। जिसकी जानकारी होने पर उसने बैंक ग्राहक सेवा केंद्रों सहित स्थानीय कृष्णा नगर थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया पीडित की शिकायत पर जाँच के बाद गुरूवार को आईटी एक्ट की धारा मे केस दर्ज किया गया है।

.jpg)