शाहबाद: बंदार गांव में हाईस्कूल टॉपर को साइकिल देकर किया बढ़ाया हौंसला
May 14, 2026
शाहबाद। थाना क्षेत्र के बन्दार गांव में ग्राम पंचायत और गांव वालो की ओर से गांव के हाईस्कूल टॉपर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हाईस्कूल परीक्षा में 600 में से 478 अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र सुजेवीर को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए ग्राम प्रधान द्वारा साइकिल भेंट की गई। ग्राम प्रधान पति विजेंद्र यादव ने छात्र को प्रोत्साहित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जुगल सिंह, पूर्व प्रधान रमेश कश्यप, कंचन बाबू, सहायक अध्यापक देवदत्त सिंह, सुधीर यादव और भगवानदास यादव आदि रहे।

