Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला ने मनेरा स्टेडियम का किया निरीक्षण,आवासीय बालिका छात्रावास की खिलाड़ियों का जाना हाल


उत्तरकाशी। उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला ने आज खेल विभाग स्थित मनेरा स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खिलाड़ियों व खेल विभाग के अधिकारियों से सीधा संवाद किया। मा.अध्यक्ष के इस दौरे से स्थानीय खिलाड़ियों और खेल विभाग के कर्मचारियों में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मा.अध्यक्ष ने मनेरा स्टेडियम के कार्यालय,जिम हॉल और बैडमिंटन हॉल की व्यवस्थाएं देखी। इसके बाद उन्होंने आवासीय बालिका फुटबॉल छात्रावास का भी निरीक्षण किया। वहाँ रह रही बालिका खिलाड़ियों से मिलकर उन्होंने उनका हाल-चाल जाना और उन्हें खेल के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष ने खेल मैदान की स्थिति और खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की। 

इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिन्जोला के साथ ही खेल विभाग उत्तरकाशी के समस्त विभागीय कार्मिक,कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षक,पी.आर.डी.स्वयंसेवक और छात्रावास की बालिकाएं उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |