Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः भारत विकास परिषद ‘संस्कृति’ शाखा का अधिष्ठापन समारोह संपन्न


आगरा। भारत विकास परिषद की ‘संस्कृति’ शाखा द्वारा होटल रेडिसन ब्लू, फतेहाबाद रोड में अधिष्ठापन एवं दायित्व ग्रहण समारोह भव्यता और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं आगरा सांसद च्तव.ि ै. च्. ैपदही ठंहीमस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और संगठन की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। मंत्री ने परिषद द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

संस्कृति शाखा के संरक्षक एडवोकेट विनय सिंह ने कहा कि समाज में सेवा और संस्कार के मूल्यों को प्रसारित करने में परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि “सर्वे भवन्तु सुखिनः” के आदर्श पर कार्यरत यह संगठन सेवा और संस्कार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है।

कार्यक्रम में फिरोजाबाद से आए रीजनल अध्यक्ष सीए प्रवीण गर्ग ने परिषद के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। नए सत्र के लिए देवेंद्र चैधरी को अध्यक्ष, विष्णु भारद्वाज को सचिव तथा राजेश कुमार सोनकर को कोषाध्यक्ष पद की शपथ प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल ने दिलाई। वहीं प्रांतीय महासचिव सीए विवेक अग्रवाल ने श्रीमती प्रीति सिंह, श्रीमती विमलेश शर्मा, श्रीमती कविता चैरसिया, बृजेश गुप्ता एवं प्रशांत मंगल को गतिविधि संयोजक पद की शपथ दिलाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |