Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: कैंटाबिल ने किया अपने रिटेल बिजनेस का विस्तार


लखनऊ/मुरादाबाद। रिटेलर कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड, ने कांठ रोड पर अपना नया स्टोर खोलकर मुरादाबाद में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है।  शॉप नंबर 1 और 4, पुष्पांजलि-कांठ रोड, मुरादाबाद में है, जो ब्रांड के विस्तार के सफर में एक अहम पड़ाव है।इस रोमांचक लॉन्च पर कमेंट करते हुए, कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर दीपक बंसल ने उत्साहपूर्वक कहा, ष्हम कांठ रोड में अपना नया फैमिली और फुटवियर स्टोर शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। कैंटाबिल ने मिड-प्रीमियम सेगमेंट में बहुत तारीफ पाई है, जो कस्टमर्स को पसंद आ रहा है। हमारे नए स्टोर में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए फैशन-फॉरवर्ड कपड़ों की एक बड़ी रेंज होगी, साथ ही एक्सेसरीज का स्टाइलिश कलेक्शन और फुटवियर की एक बड़ी रेंज भी होगी। पूरे भारत में अपनी मजबूत मौजूदगी के साथ, हम आने वाले सालों में अपने रिटेल फुटप्रिंट को और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।पुरुषों के लिए फॉर्मल-वियर, कैजुअल्स, और पार्टी-वियर, महिलाओं के लिए कैजुअल, एथनिक और फॉर्मल-वियर के बड़े कलेक्शन के साथ-साथ किड्स कपड़ों की सबसे ट्रेंडी रेंज, एक्सेसरीज और फुटवियर के साथ, कैंटाबिल ने रिटेल अनुभव को एक नया आयाम दिया है। इसके साथ ही कैंटाबिल ने फैशन इंडस्ट्री में एक लीडर के तौर पर अपनी जगह पक्की कर ली है। कैंटाबिल ने लगातार लेटेस्ट स्टाइल के साथ प्रीमियम कपड़े दिए हैं, जो बदलते फैशन माहौल को दिखते हैं। ब्रांड क्लासिक और स्टाइलिश कपड़ों की लगातार नई रेंज तैयार करने के साथ-साथ कस्टमर्स को बेमिसाल फैशन एक्सपीरियंस देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |