Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः पर्वतीय समाज के मुद्दों पर बड़ी पहलरू मुख्यमंत्री से मिली भारतीय पर्वतीय महासभा, पंचम वार्षिक उत्सव निमंत्रण सहित एक्सप्रेसवे व उत्तराखंड भवन पर सौंपे ज्ञापन


लखनऊ। भारतीय पर्वतीय समाज के हितों एवं समग्र विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारतीय पर्वतीय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से लोक भवन, लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा करते हुए विभिन्न मांगों से संबंधित पत्र एवं ज्ञापन सौंपे। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी “पंचम वार्षिक उत्सव कार्यक्रम” में मुख्यमंत्री जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह आयोजन पर्वतीय संस्कृति, लोक कला और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिससे नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलेगा।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह भंडारी ने लखनऊदृहल्द्वानी प्रस्तावित गोमती एक्सप्रेसवे के शीघ्र निर्माण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इस लगभग 300 किमी लंबे एक्सप्रेसवे से यात्रा समय में कमी आएगी और पर्यटन, व्यापार व क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। साथ ही, नंदग्राम (गाजियाबाद) स्थित “उत्तराखंड भवन” के संचालन एवं प्रबंधन को लेकर भी ज्ञापन दिया गया, जिसमें संयुक्त प्रबंधन समिति के गठन एवं पारदर्शी बुकिंग व्यवस्था की मांग रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने सभी प्रस्तावों को जनहित एवं पर्वतीय समाज के उत्थान से जुड़ा बताते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही का अनुरोध किया। इस अवसर पर पान सिंह भंडारी, दया कृष्ण डालाकोटी, दिनेश उप्रेती सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। यह भेंट पर्वतीय समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे भविष्य में विकास कार्यों को नई गति मिलने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |