Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः बेटियों को ताज नहीं, हौसला चाहिए! डिम्पल अग्रवाल की पहलः शिक्षा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगी असली पहचान


लखनऊ। बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में यह पहल एक मजबूत संदेश देती है कृ बेटियों को दया नहीं, दिशा चाहिएय सहारा नहीं, सामर्थ्य चाहिएय और सीमाएँ नहीं, अपने सपनों तक पहुँचने की स्वतंत्रता चाहिए।

आज की बेटी को केवल शिक्षा नहीं, बल्कि तकनीकी कौशल, रोजगार के अवसर, अपने अधिकारों की समझ और निर्णय लेने का आत्मविश्वास चाहिए। जब बेटी आर्थिक और मानसिक रूप से मजबूत होती है, तभी वह डर, दबाव और निर्भरता से मुक्त होकर अपनी पहचान बना पाती है।

इस पहल का मूल विचार स्पष्ट है-

  • रानी बनने के लिए ताज नहीं, हौसला चाहिए।
  • एक औरत जब खुद पर विश्वास करना सीख जाती है,
  • तब दुनिया की कोई ताकत उसे रोक नहीं सकती।

आज भी कई बेटियाँ यह सोचते हुए बड़ी होती हैं कि उनका असली घर कौन-सा है। लेकिन सच यह है कि बेटी का घर वही है, जहाँ उसे सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और अपने सपनों को जीने की स्वतंत्रता मिले।यह पहल समाज से बेटियों को कमजोर समझने की सोच बदलने का आह्वान करती है। बेटी बोझ नहीं, भविष्य की निर्माता है। उसे सही शिक्षा, सही अवसर और अपने निर्णय लेने का अधिकार चाहिए।


कविता- बेटी की असली पहचान

बेटी को कमजोर कहना छोड़ दो

उसके सपनों को छोटा करना छोड़ दो।

उसे शिक्षा दो, हुनर दो, विश्वास दो

उड़ने के लिए खुला आकाश दो।

रानी बनने के लिए ताज नहीं चाहिए

भीतर जलता हुआ हौसला चाहिए।

जब वह खुद पर विश्वास करना सीख जाएगी

दुनिया की हर दीवार छोटी पड़ जाएगी।

वह बोझ नहीं, भविष्य की नींव है

वह खामोशी नहीं, बदलाव की आवाज है।

जब वह अपने पैरों पर खड़ी होगी

तभी उसकी पहचान सबसे बड़ी होगी।

उसे डर नहीं, अधिकार दो

सहारा नहीं, स्वाभिमान दो।

वह अपनी राह खुद बना लेगी

बस उसके हौसलों को सम्मान दो।

न पूछे फिर किसी से वह-

कौन-सा है मेरा घर?

जहाँ सम्मान, आत्मविश्वास और आजादी मिले

वही होगा उसका असली घर।

एक सशक्त पहल


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |