Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखडः चिह्नीकरण एवं सलाहकार समिति की हुई बैठक


उत्तरकाशी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के लंबित आवेदनों के निस्तारण को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण एवं सलाहकार समिति की बैठक जिला सभागार में हुई।

बैठक में जिला स्तरीय उत्तराखंड राज्य चिन्हीकरण सलाहकार समिति के सदस्यों की मौजूदगी में 68 प्रकरणों पर विचार विमर्श किया गया। यह निर्णय लिया गया जिन प्रकरणों में विरोधाभास है उन प्रकरणों के संबंध में शासन से दिशा-निर्देश मांगे जाए।

बैठक में सीएमएस डॉ.बीएस रावत,एडीएम मुक्ता मिश्र,एसडीएम शालिनी नेगी,देवानंद शर्मा,बृजेश तिवारी,मुकेश चंद रमोला सहित समिति के पदाधिकारी आनन्द सिंह पंवार,देवेन्द्र सिंह नेगी,कीर्तिनिधि सजवान,विजेन्द्र प्रसाद जगूड़ी,बालगोविन्द डोभाल,राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |