Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: परशुराम जयंती पर सैया ग्राम में निकली भव्य शोभायात्रा


सैया/आगरा। भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर सैया ग्राम में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों द्वारा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सनातन धर्म प्रेमियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।

शोभायात्रा के दौरान युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखने लायक था। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जुटे सभी युवा साथियों के प्रयासों की सराहना की गई तथा उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |