आगरा। विश्व को शांति और करुणा का संदेश देने वाले गौतम बुद्ध की 2589वीं जयंती के समापन अवसर पर सोमवार देर रात्रि प्रज्ञा बुद्ध विहार, नया घेर जीवनी मंडी में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख एत्मादपुर इति सिंह ने प्रतिभाग किया। उन्होंने शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान बुद्ध के विचारोंकृअहिंसा, शांति और सद्भावकृको जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इति सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की आधारशिला है और युवा पीढ़ी देश का भविष्य है।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
