Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः भाजयुमो नेता को ठेकेदार के बेटे ने मारी गोली, गिरफ्तार


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट क्षेत्र में भाजयुमो युवा नेता चेतन तिवारी उम्र (30) वर्ष को गोली मार दी गई। यह घटना शनिवार रात हुई, भाजपा नेता पर हमला तब हुआ, जब घर के बाहर पत्नी के साथ बैठे थे, तभी हमलावर पैदल आया और अचानक पिस्टल निकाली और चेतन तिवारी पर पिस्टल तान दी और ताबड़तोड़ 5 राउंड फायर किया, तभी अचानक हमले से घबराए चेतन ने झुककर बचने की कोशिश की। लेकिन, एक गोली उनकी कमर में लग गई और वह पेट के बल सड़क पर गिर पड़े,तभी हमलावर उनके करीब आया और पिस्टल को कंधे और गर्दन से सटाकर फायर करने लगा, लेकिन गोलियां मिस हो गईं। वहीं आसपास के लोग बचाने दौड़े, तो हमलावर ने उन पर भी पिस्टल तान दी, लेकिन अपनी जान बचाने के लिए लोग पीछे हटते दिखाई दिए। इस बीच हमलावर भाग गया और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों व पुलिस ने चेतन को लखनऊ केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार, रीढ़ की हड्डी में गोली लगी है, जिससे पैर काम नहीं कर रहे हैं। चेतन का हालचाल लेने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह व लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी केजीएमयू पहुंचे। भाजपा के कई पदाधिकारी अमित त्रिपाठी और नेता भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहीं चेतन तिवारी भाजपा युवा मोर्चा के लखनऊ महानगर कार्यसमिति के सदस्य हैं। हमलावर की पहचान नगर निगम के ठेकेदार संतोष कुमार बाजपेई के बेटे वैभव बाजपेई के रूप में हुई है। वहीं चेतन और वैभव एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं, वैभव भी भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने वैभव को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है, वारदात बाजार खाला इलाके के मेहंदीगंज में रात 9 से 10 बजे के बीच हुई।

लखनऊ केजीएमयू के डॉक्टरों के अनुसार, चेतन की रीढ़ की हड्डी में गोली लगी है। इससे उनके दोनों पैर सुन्न हो चुकें और रिस्पॉन्स नहीं कर रहें हैं। चेतन की पत्नी मानसी उर्फ श्वेता तिवारी ने बाजार खाला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वैभव उर्फ कौस्तुभ बाजपेई, हर्षित बाजपेई और 4-5 अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। वहीं थाने में दी शिकायत में मानसी ने बताया कि मैं और चेतन अपनी नवजात बच्ची को लेकर घर के बाहर बैठे थे। उसी समय वैभव अपने साथ 5-6 लोगों को लेकर पहुंचा। उसने कहा कि बहुत दिनों से तुम्हारे खून का प्यासा हूं। आज मिले हो। आज तुम्हें और तुम्हारे परिवार को खत्म कर दूंगा। यह कहकर उसने पति चेतन पर पिस्टल फायर कर दिया। मानसी ने बताया कि किसी पुराने मामले में आरोपी समझौता करने का भी दबाव बना रहा था। वहीं चेतन के घर के पास लगे सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में दिख रहा कि नीली जींस और सफेद शर्ट पहनकर हमलावर पैदल आया। उसके हाथ में पिस्टल थी। उसने चेतन के करीब आकर फायर कर दिया। आसपास मौजूद महिलाएं और कुछ युवक दौड़े, तो उसने उन पर भी पिस्टल तान दी। सभी डर की वजह से अपने-अपने घरों में छिप गए। वहीं सीसीटीवी में दिख रहा है कि 5 फायर करने के बाद हमलावर उस ओर ही भाग गया, जिधर से आया था। इसके बाद आसपास के लोग चेतन के पास पहुंचे। उसे उठाया, लेकिन तब तक चेतन खून से लथपथ हो चुके थे। उठ तक नहीं पा रहे थे। आसपास के लोगों ने उन्हें संभालकर उठाया और अस्पताल लेकर भागे। वहीं भाजयुमो नेता को तुरंत केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। वहां उनके समर्थक और जान-पहचान के लोग पहुंच गए। वे लोग हंगामा करने लगे। उनकी मांग थी कि जल्द से जल्द से हमलावर की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए। सूचना पर बाजार खाला पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच की। वहीं थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह के मुताबिक पीड़ित श्याम तिवारी उर्फ चेतन की पत्नी की ओर से शिकायत मिली है। वैभव उर्फ कौस्तुभ बाजपेई, हर्षित बाजपेई और 4-5 अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत 10 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वैभव बाजपेई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |