Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पल्सर बाइक की टक्कर से चोटिल एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत बेटे की शिकायत पर गाड़ी नम्बर के आधार पर केस दर्ज


आलमबाग। मानक नगर थाना क्षेत्र में बीते दो दिन पूर्व एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक की टक्कर से एक्टिवा सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान ट्रामा मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर शनिवार को केस दर्ज कर लिया है। मानक नगर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया  ब्रह्म नगर आलमबाग निवासी आशीष चंद्र पुत्र हरीश चंद्र के अनुसार उनके पिता हरीश चंद्र बीते 7 मई की सुबह फूल-माला लेने के लिए अपनी एक्टिवा संख्या यूपी 32 जी यूं 1150 से राम प्रसाद खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर गए थे। आरोप है कि मंदिर से वापस लौटते समय लंगड़ा फाटक के निकट तेज रफ्तार पल्सर बाइक संख्या यूपी 32 आर एच 6941 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके पिता की एक्टिवा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता हरीश चंद्र सड़क पर गिर  गंभीर रूप से चोटिल हो गए।  जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें ट्रामा रिफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसके पिता की मृत्यु हो गई। वहीं मृतक के बेटे आशीष चंद्र ने पिता के अंतिम संस्कार के बाद आरोपी बाइक सवार के खिलाफ स्थानीय मानक नगर थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार मृतक के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |