Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः कमरौली पुलिस ने किया पैदल गस्त


कमरौली/अमेठी। शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षाध्नारी सम्मान नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण तथा आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से कमरौली पुलिस ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान थानाध्यक्ष ने कस्बा आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों, मुख्य चैराहों, बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही आमजन से सतर्क एवं सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |