Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मऊः घोसी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं


मऊ। जनपद की तहसील घोसी में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 117 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, 4 शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।

प्राप्त मामलों में सर्वाधिक 90 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 15, नगर पंचायत की 4, विद्युत विभाग की 3 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित मामले सामने आए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी इसे महज औपचारिकता न समझें और हर प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर समयसीमा के भीतर संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |