प्रतापगढः विद्यार्थी परिषद प्रमुख ने हासिल किया पीएचडी उपाधि
May 29, 2026
प्रतापगढ़। प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डीएलएड विभाग के विभागाध्यक्ष व विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख अजीत प्रताप सिंह ने उत्तराखंड के प्रोफेसर डॉ0 नवनीत कुमार सिंह के निर्देशन में कुंठा के प्रभाव का अध्ययनष् विषय पर शिक्षा शास्त्र विषय में शोध कार्य कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर गौरव बढ़ाया है। अजीत के इस उपलब्धि पर कॉलेज के शिक्षकों ईष्ट मित्रों शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर शिक्षकों एवं साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की अजीत सिंह ने बताया कि जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के विज्ञान एवं कला वर्ग के विद्यार्थियों के समायोजन स्तर,सामाजिक एवं आर्थिक स्तर, एवं शैक्षिक उपलब्धि स्तर पर कुंठा के प्रभाव का अध्ययनष् विषय पर उत्तराखंड के प्रोफेसर डॉ0 नवनीत कुमार सिंह के निर्देशन में शिक्षा शास्त्र विषय में शोध कार्य किया गया।

.jpg)