Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः धूमधाम से मनाया गया उर्से अतीकी


लालगंज/ प्रतापगढ़। खानापटटी स्थित मदरसा दारूल उलूम बाबुननबी में मंगलवार को उन्नीसवां सालाना उर्से सूफी अतीके मिल्लत की धूमधाम से शुरूआत हुई। यहां जुटे अकीदतमंदों ने हजरत मौलाना अतीक साहब की मजार पर चादरपोशी व गुलपोशी की। बड़ी तादात में हिन्दुओं की भी जलसे में भागीदारी कौमी एकता का नजारा लिए दिखी। ओलमाऐं केराम व शायरों ने नात व तकरीर पेश कर मुल्क की तरक्की व खुशहाली की दुआ मांगी। सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने मजार पर चादरपोशी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हजरत मौलाना रहमानी मियां ने कहा कि मुल्क में शांति तथा भाईचारे को मजबूत बनाना वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है। संचालन बेलाल रहमानी ने किया। इस मौके पर इजहार हुसैन, मतलूब खॉन, सभासद मोकीम खॉन, जर्रार अहमद, अम्मार रहमानी, अतीक खॉन, सईद खॉन, वकार अहमद, मो0 हिफजान, रईस खॉन, जाहिद, मो0 इम्तियाज, मो0 नसीम, नियाज, बसर रहमानी, अफगान, एबाद अली, डा0 अहमद, मेवालाल रजक, भोला रजक, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |