Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: स्टेशन रोड पर गुंडागर्दी का तांडव,मामूली बाइक टक्कर पर युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप पूरनपुर में बीच सड़क चला लात-घूसों का कहर, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया


पीलीभीत। जनपद के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में को कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां मामूली बाइक टक्कर के बाद दबंगों ने एक युवक को बीच सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीट डाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते राहगीरों और पुलिस का हस्तक्षेप न होता तो घटना और भी गंभीर रूप ले सकती थी।

जानकारी के अनुसार घटना पूरनपुर स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक के पास की बताई जा रही है। बताया गया कि युवक अपने पिता की दुकान पर जा रहा था, तभी सामने से आ रही कुछ युवकों की बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और करीब आधा दर्जन लोगों ने युवक को सड़क पर घेर लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने युवक पर लात-घूसों की बरसात कर दी। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन दबंग लगातार उसे पीटते रहे। बीच सड़क हो रही इस मारपीट को देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी खुलेआम मारपीट करते रहे।

घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही थाना पूरनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए भेजते हुए मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने दावा किया है कि घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती दबंगई और कानून के डर के खत्म होते प्रभाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन रोड जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी उठाई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |